[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान के घर में लगी आग, सामान जला:बच्चों के शोर मचाने के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने बुझाई आग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसांडवा

किसान के घर में लगी आग, सामान जला:बच्चों के शोर मचाने के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने बुझाई आग

किसान के घर में लगी आग, सामान जला:बच्चों के शोर मचाने के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने बुझाई आग

सांडवा : सांडवा के गांव बेरासर की उत्तरादी रोही में बुधवार दोपहर करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में एक किसान का कच्चा घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह घटना सांवरमल जाट की ढाणी में हुई। सरपंच प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वरलाल दुसाद ने बताया कि आग लगने से घर में रखा खाने-पीने का सामान, गहने और अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं। परिवार को इस घटना से भारी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, किसान सांवरमल जाट अपनी ढाणी में रहता है। घटना के समय वह पड़ोसी के खेत में काम कर रहा था, जबकि उसके बच्चे ढाणी में मौजूद थे। अचानक आग लगने पर बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों का शोर सुनकर सांवरमल और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरा घर और उसमें रखा सारा सामान जल चुका था।

Related Articles