[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर वार्ड 32-33 का गंदा पानी मेगा हाईवे पर:शहर के मुख्य रास्ते पर आवागमन बाधित, नाला निर्माण की मांग तेज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर वार्ड 32-33 का गंदा पानी मेगा हाईवे पर:शहर के मुख्य रास्ते पर आवागमन बाधित, नाला निर्माण की मांग तेज

सरदारशहर वार्ड 32-33 का गंदा पानी मेगा हाईवे पर:शहर के मुख्य रास्ते पर आवागमन बाधित, नाला निर्माण की मांग तेज

सरदारशहर : सरदारशहर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 और 33 में गंदे पानी की निकासी न होने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। हाजन कुई से निकलने वाला ये गंदा पानी मेगा हाईवे से शहर में प्रवेश करने वाली मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान में ये गंदा पानी भंवरलाल रामेश्वरलाल जैसनसरिया की बाड़ी में इकट्ठा होता है। हालांकि, बार-बार ओवरफ्लो होने के कारण ये मुख्य सड़क पर फैल जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों का इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासी आबिद खान ने बताया- इस समस्या को लेकर नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वार्डवासियों का कहना है कि जब तक गंदे पानी की निकासी के लिए एक बड़ा नाला नहीं बनाया जाएगा, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जब सड़क पर 24 घंटे पानी भरा रहता है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।

ये रास्ता जयपुर से हनुमानगढ़ जाने वाले मेगा हाईवे से सरदारशहर शहर में प्रवेश का प्रमुख रास्ता है। इस पर गंदा पानी जमा होने से न केवल स्थानीय लोगों बल्कि बाहरी यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये मुद्दा विधायक, वर्तमान सभापति और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के सामने भी कई बार उठाया गया है।

नगर परिषद की सभाओं में भी कई पार्षदों द्वारा नाला निर्माण का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द नाला निर्माण कर स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि आमजन को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

Related Articles