[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंवरा किशोरपुरा सिलेंडर ब्लास्ट कांड, उजड़े घर को बसाने के लिए अब सात समुद्र पार से आई सहायता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चंवरा किशोरपुरा सिलेंडर ब्लास्ट कांड, उजड़े घर को बसाने के लिए अब सात समुद्र पार से आई सहायता

तीन दिन में जुटाई 3 लाख की सहायता

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : कस्बे के मोरींडा मे किशोरपुरा रोड़ पर स्थित शंकर लाल मेघवाल के घर पर हुई सिलेंडर ब्लास्ट की घटना के बाद हर कोई इस परिवार की मदद करने आगे आ है। तीन दिन पहले समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा के सानिध्य में उजड़े परिवार बेसन के लिए चलाए गए सहायता अभियान में गुरुवार तक 3 लाख रुपए तक जुटा लिए गए है। बुधवार को भी पीड़ित परिवार के लिए दुबई से 11000 रुपए का गुप्त सहयोग भेजा गया।

ब्लास्ट के बाद उजड़ा घर

11000 रुपए का सहयोग राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भैंसलानी जोहड़ी चंवरा के समस्त स्टाफ की तरफ से पीड़ित परिवार की मदद की गई। 5100 रुपए बुद्धि प्रकाश सोनी चंवरा, 5100 रुपए सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन पंकज कांटीवाल खेदड़ो की ढाणी, 5 हजार रुपए रामस्वरूप सोढा चंवरा, 3100 रुपए ताराचंद चौपड़ा अध्यापक, 31 सौ सुमेर बख्तावरपुरा झुंझुनूं, 21 सौ डॉ अंबेडकर सोसायटी केड, 21 सौ महेन्द्र कुमार,11 सौ बाबूलाल गुड़ा, 11 सौ बाबूलाल गुड़ा, 2 हजार रुपए गुप्तदान देवता तातीजा से, 2 हजार रुपए राजेन्द्र मेहरानिया, 2 हजार सीताराम कलावत गुढ़ा, 11 सौ महेंद्र कुमार जाखड़ गडला, 11 सौ रुपए सुरेंद्र कुमार भोजनगर, 11 सौ शिव नर्सिंग स्टाफ पोँख, 11 सौ रंजीत मास्टर किशोरपुरा, 11 सौ रुपए धवल कुमार बीछवाल, 11 सौ पुष्पा कागोट,11 सौ वेद प्रकाश, आज बुधवार को लगभग 50 हजार रुपए की सहयोग राशि पीड़ित परिवार को मदद की गई है। तीन दिन में पीड़ित परिवार के लिए 3 लाख रुपए की सहायता राशि जुटाई गई है। अब इस बिलखते बेसहारा परिवार को लगता है कि इनका उजड़ा हुआ घर फिर से बसेगा।

इस मौके पर विजेन्द्र गोठवाल, दिनेश महरिया, पवन नवलगढ़, जयकरण देवता, जितेन्द्र गोठवाल, दीपक, राजेश खटाना किशोरपुरा, विजेन्द्र, मुकेश कुमार, बीजू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles