[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व पृथ्वी दिवस पर सीकर में विशेष जागरूकता अभियान, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विश्व पृथ्वी दिवस पर सीकर में विशेष जागरूकता अभियान, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली का संदेश

विश्व पृथ्वी दिवस पर सीकर में विशेष जागरूकता अभियान, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली का संदेश

सीकर : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर परिषद सीकर एवं WeVOIS Labs Pvt Ltd के संयुक्त तत्वावधान में परशुराम पार्क में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान का उद्देश्य शहरवासियों को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और दैनिक जीवन में प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान आमजन को कपड़े के थैले भी वितरित किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि यदि प्रत्येक नागरिक अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाए, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन संभव है। यह जागरूकता अभियान आयुक्त के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नगर परिषद की ओर से एईएन नागरमल एवं साहिल अली उपस्थित रहे, वहीं WeVOIS Labs की आईईसी टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

अभियान के माध्यम से आमजन को स्वच्छता, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली एवं वृक्षारोपण का संदेश देते हुए अपील की गई कि वे पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं को अपनाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम करें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित पृथ्वी के निर्माण में अपना योगदान दें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62