[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में जन सेवा समिति का धरना:ट्रस्ट की नीतियों का विरोध, एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में जन सेवा समिति का धरना:ट्रस्ट की नीतियों का विरोध, एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया

खेतड़ी में जन सेवा समिति का धरना:ट्रस्ट की नीतियों का विरोध, एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया

खेतड़ी : खेतड़ी में जनसेवा समिति ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन खेतड़ी ट्रस्ट की नीतियों के विरोध में किया गया। समिति ने प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। यह धरना पिछले 35 दिनों से जारी है।

भोपालगढ़ फोर्ट का रास्ता खुला रखने की मांग

धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि भोपालगढ़ फोर्ट का रास्ता आमजन की आवाजाही के लिए खुला रहना चाहिए। उनका कहना है कि मार्ग पर गेट लगाकर अवरोध खड़ा करना जनहित के खिलाफ है। खेतड़ी कस्बा रियासतकालीन समय से विश्व प्रसिद्ध रहा है, जहां अनेक भवनों, महलों और किलों का निर्माण हुआ था।

भोपालगढ़ किला भी ऐतिहासिक रूप से रियासतकालीन समय में बनाया गया था, जिसका उपयोग सामरिक और रिहायशी निवास के लिए होता था। भोपालगढ़ ग्राम में आज भी लोग जीवन यापन कर रहे हैं।

मुख्य द्वारा पर ताला लगाया

समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया ट्रस्ट के लोगों ने कब्जा करने का प्रयास करते हुए मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर गेट लगाने को लेकर क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है। इसके अतिरिक्त, खेतड़ी कस्बे में कई स्थानों पर ट्रस्ट ने कथित तौर पर कब्जा कर आवागमन के रास्तों में दीवारें बनाकर उन्हें बंद कर दिया है।

जनसेवा समिति ने प्रशासन से कई मांगें की हैं। इनमें भोपालगढ़ किले पर लगाए गए बैरिकेड्स को हटाकर रास्ता सुचारु रूप से चालू करवाने, पूर्व में दर्ज करवाए गए मुकदमों की निष्पक्ष जांच करवाने, प्राचीन मंदिरों पर किए जा रहे कब्जे हटवाने, केवल वसीयत में वर्णित संपत्ति ट्रस्ट को देने और ट्रस्ट द्वारा खेतड़ी क्षेत्र में शिक्षा, छात्रवृत्ति तथा जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग शामिल है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर गोकुल चंद सैनी, एडवोकेट अरुण पारीक, अरविंद सिंह निर्वाण, निकेश पारीक, भूपेंद्र सिंह सोढ़ा, श्याम सिंह चौहान, रामावतार वर्मा, प्रदीप सुरोलिया, सुरेश कुमार कुमावत, लाल सिंह इन्दा, नरेश कुमार, एडवोकेट मान सिंह, बद्री प्रसाद सैनी, सांवरमल यादव, शिव कुमार सैनी, रोशन लाल कुमावत, मूलचंद सैनी, सुगन लाल वर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles