देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
खेतड़ी : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत मां शारदा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, खेतड़ी में “टेलरिंग प्रोजेक्ट” का सफल संचालन किया गया। इस परियोजना का क्रियान्वयन रामकृष्ण मिशन के सहयोग से किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। परियोजना के तहत कुल 60 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने या परिवार की आय में सहयोग देने का अवसर मिला।

इस योजना से न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तिकरण भी मजबूत हुआ है। इससे कई परिवारों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
प्रशिक्षण प्राप्त कर सिलाई मशीन पाने वाली महिलाओं ने इस पहल के लिए एचसीएल व केसीसी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं उनके जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहने चाहिए।
एचसीएल की यह पहल क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और समावेशी सामाजिक विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us