झुंझुनूं में बार काउंसिल के मतदान जारी:234 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; शाम 5 बजे तक वोटिंग
झुंझुनूं में बार काउंसिल के मतदान जारी:234 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; शाम 5 बजे तक वोटिंग
झुंझुनूं : काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) के चुनाव को लेकर झुंझुनूं कोर्ट परिसर के बार रूम में वकीलों में उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग जारी है। शाम 5 बजे मतदान थमेगा। राजस्थान बार काउंसिल के कुल 23 पदों के लिए इस बार प्रदेशभर से 234 प्रत्याशी मैदान में हैं। झुंझुनूं मुख्यालय पर कुल 699 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

एसडीएम कर रहे निगरानी
चुनाव की निगरानी के लिए एसडीएम (SDM), न्यायिक कर्मचारी और प्रशासनिक कर्मचारियों को बतौर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी भगवान सिंह शेखावत और सहायक निर्वाचन अधिकारी कमलेश झाझड़िया की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संचालित हो रही है।
पारदर्शी तरीके से चल रही प्रोसेस
झुंझुनू जिला अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष रतन मोरवाल ने बताया कि मतदान के लिए मतपत्र पहले ही पहुंच चुके थे, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया था। मतदाताओं के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया है। उम्मीदवारों के प्रतिनिधि भी केंद्र पर मौजूद हैं और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है।


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2120658


