सादुलपुर के आच्छापुर स्कूल को मिला वाटर कूलर:स्टूडेंट्स को मिलेगा ठंडा पानी, स्टाफ ने जताया आभार
सादुलपुर के आच्छापुर स्कूल को मिला वाटर कूलर:स्टूडेंट्स को मिलेगा ठंडा पानी, स्टाफ ने जताया आभार
सादुलपुर : सादुलपुर तहसील के आच्छापुर गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में एक वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। यह वाटर कूलर भामाशाह एवं समाजसेवी वर्धन मोहता की ओर से स्थापित किया गया है।
कई अतिथि रहे मौजूद
बद्री प्रसाद खिचड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि मोहता ग्रुप के सीईओ डॉ. प्रताप सिंह राठौड़ थे। विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट गायत्री पूनिया, मोहता के निजी सचिव मनीष डोरवाल और शिव नारायण शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।
अतिथियों का किया माल्यार्पण
विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर और साफा बांधकर अभिनंदन किया। यह इस गर्मी के मौसम में मोहता परिवार द्वारा स्थापित चौथा वाटर कूलर है। अब तक राजगढ़ तहसील क्षेत्र में कुल 34 वाटर कूलर लगाए जा चुके हैं, जिससे आमजन को भीषण गर्मी में ठंडे पानी की सुविधा मिल रही है।
ठंडे पानी की मिलेगी सुविधा
संस्था प्रधान नरेश पुनिया ने बताया कि इस पहल से बच्चों को चिलचिलाती गर्मी में ठंडे पानी से राहत मिलेगी। एडवोकेट गायत्री पूनिया ने मोहता ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे अन्य सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट महिलाओं को सशक्त करने, बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाने, गरीबों को दवाइयां उपलब्ध कराने और वृद्ध महिलाओं को आर्थिक सहायता देने जैसे कई कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर नरेश सांगवान, शंकुतला पुनिया, तुलसीराम, भीमाराम, बलबीर, सुरेंद्र, धर्माराम, राजवीर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश जांगिड़ ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2120776


