[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टेंपो और सांड की भिड़ंत में कई लोग घायल…


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

टेंपो और सांड की भिड़ंत में कई लोग घायल…

टेंपो और सांड की भिड़ंत में कई लोग घायल...

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : आबिद खान

फतेहपुर : सीकर जिले के फतेहपुर–सालासर रोड पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 10 से 15 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक टेंपो पिकअप वाहन तेज गति से जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर आए एक सांड से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद शुरू की। कुछ ही देर में 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए धानुका अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इस दौरान क्षेत्र के विधायक हाकम अली भी मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए अपनी निजी गाड़ी से भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण अचानक सड़क पर आए निराश्रित गोवंश को बताया जा रहा है। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर उन इलाकों में जहां निराश्रित गोवंश की समस्या अधिक है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker