[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत:नलिया बास रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत:नलिया बास रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा

सुजानगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत:नलिया बास रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा

सुजानगढ़ : सोमवार को देर रात सुजानगढ़ के नलिया बास रेलवे फाटक से चांद बास रेलवे फाटक के बीच रतनगढ़ साइड से लाडनू साइड जा रही मालगाड़ी की चपेट मे आने से एक जने की मौत हो गई। सूचना पर सुजानगढ़ RPF और कोतवाली थाना के SI पप्पूराम मीणा, टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।

टीम ने खडी मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रेक पर क्षत विक्षत शव को इकट्ठा करके शहर की राजकीय बगड़िया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। श्याम स्वर्णकार की सोशल मीडिया पोस्ट से शव की पहचान दारा सिंह (53) पुत्र बुद्धि सिंह भाटी निवासी हनुमान धोरा, भारत माता चौक के पास के रूप में हुईं।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति कुछ टाइम से सही नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान मालगाड़ी काफ़ी देर तक पटरी पर ख़डी रही। मौके पर सैंकड़ो की संख्या मे भीड़ इकट्ठा हो गई।

Related Articles