बीमा क्लेम घोटाला, CBI पहुंची सुजानगढ़:आरोपी सर्वेयर प्रतीक चोटिया से किए सवाल, 27.68 लाख की धोखाधड़ी का मामला
बीमा क्लेम घोटाला, CBI पहुंची सुजानगढ़:आरोपी सर्वेयर प्रतीक चोटिया से किए सवाल, 27.68 लाख की धोखाधड़ी का मामला
सुजानगढ़ : न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) के डिविजनल ऑफिस में हुए बीमा क्लेम घोटाले के मामले में जोधपुर से आई सीबीआई टीम ने मंगलवार को सुजानगढ़ के नया बास में एक मकान पर रेड मारकर आरोपी प्रतीक चोटिया से पूछताछ की। मामले को लेकर सीबीआई टीम ने प्रतीक चोटिया से घंटों तक पूछताछ की। टीम वहां मिले दस्तावेजों को सील कर अपने साथ ले गई। टीम ने उप अधीक्षक उमाकांत शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार CBI की एंटी करप्शन ब्रांच जयपुर को मिली शिकायत के आधार पर करीब 27.68 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया कि वर्ष 2021 से 2022 के बीच NIACL सीकर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत से 13 मोटर वाहन बीमा क्लेम नियमों के विपरीत पास किए। आरोप है कि ये क्लेम फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों और चेक के आधार पर उन लोगों के पक्ष में स्वीकृत किए गए, जो वास्तविक बीमित नहीं थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2119070


