BSF जवान संजय सिंह का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार:पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी थी, 10 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी
BSF जवान संजय सिंह का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार:पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी थी, 10 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी
बुहाना : झुंझुनूं जिले के बुहाना क्षेत्र के गांव लालामंडी निवासी बीएसएफ जवान संजय सिंह का ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। वे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 146वीं बटालियन में तैनात थे।

ड्यूटी पर रहते हुए बीमार हुए थे
35 साल के संजय सिंह बेटा राजवीर सिंह 19 अप्रैल को ड्यूटी पर रहते हुए बीमार पड़ गए। उन्हें तुरंत बीएसएफ अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते 20 अप्रैल को तड़के करीब 12:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

पैतृक गांव में सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव लालामंडी लाया गया। यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
संजय सिंह के 10 साल के बेटे यश ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों में गहरा दुख देखा गया। क्षेत्र के लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को सांत्वना दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2119103


