ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडेज कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित हुआ स्कूली विद्यार्थियों का विधिक जागरूकता कार्यक्रम
ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडेज कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित हुआ स्कूली विद्यार्थियों का विधिक जागरूकता कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूंरू : जिला मुख्यालय पर राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सोनिका पुरोहित एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ शरद कुमार व्यास के निर्देशानुसार ‘ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडेज- लीगल लिटरेसी व सेंसिआइजेशन प्रोग्राम’ के तहत द्वितीय सत्र मंगलवार को चूरू न्यायक्षेत्र के निजी एवं सरकारी विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जागरूकता गतिविधियों के दौरान प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी रश्मि शर्मा, श्वेता मीणा व आशीष परेवा ने पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय चूरू व लार्डस इन्टरनेशनल स्कूल, गाजसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। कार्यकम में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच में साइबर अपराध के संबंध में विधिक जागरूकता उत्पन्न कर उन्हें इस अपराध से दूर रखे जाने का प्रयास किया जाएगा।
इस कार्यकम हेतु विद्यालय स्तरीय मैकेनिज्म के संबंध में भी जानकारी देते हुये बताया कि विद्यालयों में “कोर्ट वाली दीदी” के नाम से बच्चों के अनुकूल शिकायत/सुझाव पेटी स्थापित की जायेगी व व सुझाव पेटिकाओं में आने वाली शिकायतों का शेड्यूल के अनुसार निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयों में जूनियर लीगल लिटरेसी क्लब स्थापित किए जाने, प्रत्येक माह होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को साइबर अपराध से मुक्त रखने के प्रयास करने के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा एलएडीसीएस सुमेरसिंह, विवेक प्रिय सोनी, प्रकाश वर्मा, प्रियंका, संतलाल सहारण, योगेश सहारण व मेघना राकांवत व पैरा लगल वॉलियन्टर्स ने भी विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को साईबर अपराध के संबंध में जानकारी दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2119093


