पिलानी में 1.13 लाख की साइबर ठगी:लोन फाइल क्लियर करने के नाम पर वारदात की, वीडियो कॉल कर लिया ओटीपी
पिलानी में 1.13 लाख की साइबर ठगी:लोन फाइल क्लियर करने के नाम पर वारदात की, वीडियो कॉल कर लिया ओटीपी
पिलानी : पिलानी निवासी सिकंदर अली के साथ 1 लाख 13 हजार 500 रुपए की साइबर ठगी हुई है। जालसाजों ने उन्हें लोन फाइल क्लियर करने के नाम पर निशाना बनाया। सिकंदर अली जयपुर में कार्यरत हैं और उनका बैंक खाता इंडसइंड बैंक, जयपुर में है। उन्होंने अपने पिलानी स्थित घर के निर्माण के लिए लोन लिया था, जिसमें से लगभग सवा लाख रुपए उनके खाते में शेष थे।
वीडियो कॉल कर ओटीपी लिया
जानकारी के अनुसार, सिकंदर अली 18 अप्रैल को अपने भाई के बच्चों की शादी में शामिल होने पिलानी आए हुए थे। इसी दौरान उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को लोन फाइल क्लियर करने वाला बताया और उन्हें व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर जुड़ने को कहा। सिकंदर अली झांसे में आकर वीडियो कॉल से जुड़ गए।
ठग ने प्रोसेसिंग का हवाला देते हुए सिकंदर अली से स्क्रीन शेयर करवाया और मैसेज बॉक्स खुला रखने को कहा। इसी प्रक्रिया के दौरान, जालसाजों ने उनके मोबाइल पर आया ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) हासिल कर लिया। इसके बाद उन्होंने नेट बैंकिंग के माध्यम से अपने बेनिफिशियरी आईडी को सिकंदर अली के खाते से जोड़ दिया।
दो ट्रांजेक्शन में निकाले पैसे
चूंकि किसी नए बेनिफिशियरी को जोड़ने में 24 घंटे का समय लगता है, इसलिए ठगों ने अगले दिन फिर सिकंदर अली से संपर्क किया। 19 अप्रैल को उन्होंने दोबारा वीडियो कॉल कर स्क्रीन शेयर करवाया और खाते से पहले 49,500 रुपए और फिर 64,000 रुपए, कुल 1,13,500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
शादी के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण सिकंदर अली को इस धोखाधड़ी का तुरंत पता नहीं चल सका। अगली सुबह जब उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया, तो उन्हें रकम गायब मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2119428


