खेतड़ी में एचपीवी वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर बैठक: 24 अप्रैल को बालिकाओं को लगेगी सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन
खेतड़ी में एचपीवी वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर बैठक: 24 अप्रैल को बालिकाओं को लगेगी सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने राजकीय एवं निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों के साथ बैठक आयोजित कर 24 अप्रैल को होने वाले एचपीवी वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग का आह्वान किया। बैठक में अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए अधिक से अधिक बालिकाओं तक वैक्सीनेशन पहुंचाने पर जोर दिया गया।
महाअभियान को लेकर आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह खेतड़ी ब्लॉक पहुंचे, जहां उन्होंने चिकित्सा विभाग की टीम के साथ विभिन्न स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान मेहाड़ा स्थित देवनारायण राजकीय आवासीय विद्यालय, खेतड़ीनगर के केंद्रीय विद्यालय एवं सोफिया स्कूल में संस्था प्रधानों के साथ बैठक कर अभियान की विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. दयानंद सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी माध्यम है और इसके प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है।
चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने संस्था प्रधानों एवं आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे इस महाअभियान में सक्रिय सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत खेतड़ी ब्लॉक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप जिला अस्पतालों में वैक्सीनेशन किया जाएगा।
इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, डॉ. महेंद्र सैनी, डॉ. संजय भारद्वाज, डॉ. मानवेंद्र सिंह तथा देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्य विधा रोहिताश सहित अन्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2119431


