[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:शहर में पुड़िया बनाकर बेचता था, पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:शहर में पुड़िया बनाकर बेचता था, पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त की

सीकर में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:शहर में पुड़िया बनाकर बेचता था, पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त की

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर के उद्योग नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की गई है। यह कार्रवाई सीकर के इंडस्ट्रियल एरिया में की गई।

उद्योग नगर थाना प्रभारी एसएचओ राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम मनफूल बंजारा (33) पुत्र हेमाराम बंजारा है। वह कच्ची बस्ती, हाउसिंग बोर्ड के पास बस डिपो का निवासी है। उसके पास से 7.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है और उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस को ह्यूमन इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक मादक पदार्थ बेचने के इरादे से आया हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही बाइक सवार युवक ने अपनी बाइक घुमाने की कोशिश की।

संदिग्ध व्यवहार देखकर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली तो उसके पास 7.30 ग्राम स्मैक मिली। शुरूआती जांच में पता चला कि आरोपी ने उदयपुरवाटी के रमेश सांसी से यह स्मैक खरीदी थी। वह इसे शहर के अलग-अलग इलाकों में पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस अब मुख्य सप्लायर रमेश सांसी का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Articles