संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाकपीठ:शैक्षिक नवाचारों, विभागीय नियमों पर हुई चर्चा
संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाकपीठ:शैक्षिक नवाचारों, विभागीय नियमों पर हुई चर्चा
नीमकाथाना : अजीतगढ़ ब्लॉक के सभी संस्था प्रधानों के लिए सत्र 2026-27 की दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चीपलाटा में किया गया। इस संगोष्ठी में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्च माध्यमिक और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया।

शैक्षिक नवाचारों पर जोर दिया
वाकपीठ संगोष्ठी की अध्यक्षता अजीतगढ़ के सीबीईओ मोहनलाल डूडी ने की। उप जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा सीकर, बाबूलाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चीपलाटा के प्रधानाचार्य एवं वाकपीठ के सचिव मनोज कुमार मीणा ने यह जानकारी दी। दो दिवसीय इस वाकपीठ में शैक्षिक नवाचारों तथा विभागीय आदेशों एवं नियमों पर गहन चर्चा और मंथन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यालयों के संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना था।
मुख्य अतिथि बाबूलाल गुर्जर ने सरकारी विद्यालयों में नामांकन वृद्धि करने, विद्यालयों के पट्टे बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और जर्जर भवनों से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। सीबीईओ अजीतगढ़ मोहनलाल डूडी ने पेंशन प्रकरणों का त्वरित निपटारा करने, विभागीय आदेशों का अक्षरशः पालन करने, हाउस होल्ड सर्वे, नव प्रवेश और नामांकन बढ़ाने पर उपस्थित संस्था प्रधानों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।संगोष्ठी में विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं।
विभागीय जांच प्रक्रिया पर जानकारी दी
प्रधानाचार्य चीपलाटा मनोज कुमार मीणा ने विभागीय जांच प्रक्रिया पर उपयोगी जानकारी साझा की। प्रधानाचार्य सिहोड़ी राकेश कुमार कुलदीप ने विभिन्न प्रकार के अवकाशों पर प्रकाश डाला, जबकि श्री लक्ष्मी नारायण कुमावत ने IFMS 3.0 और SNA पर वार्ता प्रस्तुत की। मक्खन लाल यादव ने शाला सिद्धि, यू-डाइस और शाला दर्पण रैंकिंग पर चर्चा की। महात्मा गांधी दिवराला के प्रधानाचार्य गजानंद शर्मा ने पीईईओ के दायित्वों और चुनौतियों पर बात की। कैलाशचंद यादव ने कल्याणकारी योजनाओं, नवीन टांक ने प्रार्थना सभा की उपयोगिता और तीर्थराज वर्मा ने बोर्ड परीक्षा उन्नयन पर महत्वपूर्ण वार्ताएँ प्रस्तुत कीं।
इस संगोष्ठी का मंच संचालन गजानंद शर्मा और राकेश कुलदीप ने किया। 21 अप्रैल को संगोष्ठी के द्वितीय सत्र में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2119119


