सीकर में 16 साल की लड़की घर से लापता:परिवार ने युवक पर जताया शक; 11वीं का स्टूडेंट भी गुमशुदा
सीकर में 16 साल की लड़की घर से लापता:परिवार ने युवक पर जताया शक; 11वीं का स्टूडेंट भी गुमशुदा
सीकर : सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की दोपहर के समय घर से बिना बताए निकल गई। परिवार ने एक युवक पर शक जताया है, जिसे घर के पास देखा था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 16 अप्रैल की दोपहर उनकी बेटी घर से बिना बताए निकल गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो आस-पास तलाश की। ननिहाल सहित अन्य जगहों पर भी बेटी का पता लगाया गया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। तब उन्होंने बताया कि एक लड़का कई दिनों से घर के आस-पास घूमता था। ऐसे में अब परिवार ने अंदेशा जताया है कि वह लड़का ही बेटी को अपने साथ लेकर जा सकता है। नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।
11वीं का स्टूडेंट लापता
वहीं जिले में एक 16 साल के नाबालिग लड़के के भी लापता होने का मामला सामने आया है। जो 11वीं कक्षा का स्टूडेंट है। वह 19 अप्रैल की सुबह करीब 11:15 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चला गया। जिसका भी अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2119245


