खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स के स्वास्थ्य शिविर सफल
1569 ग्रामीणों को मिला लाभ, नेत्र जांच व 20 मोतियाबिंद ऑपरेशन भी किए गए
खेतड़ी : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से कुल 1569 लोगों को लाभान्वित किया गया।
विभिन्न गांवों में लगाए गए शिविर
स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन केसीसी अस्पताल, मानोता, गोठड़ा, नानूवाली बावड़ी एवं धर्मदड़ा गांवों में किया गया। शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही रक्त जांच सहित अन्य जांच सुविधाएं भी प्रदान की गईं।

निःशुल्क दवाइयों का वितरण
सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जिससे उन्हें तुरंत राहत मिली। शिविरों में विशेष रूप से प्राथमिक एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया गया।
नेत्र जांच व ऑपरेशन
इसी क्रम में विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित कर लोगों की आंखों की जांच की गई और जरूरतमंदों को दवाइयां व निकट दृष्टि के चश्मे वितरित किए गए। साथ ही 20 मोतियाबिंद ऑपरेशन पीसीआईओएल तकनीक से सफलतापूर्वक किए गए, जिससे मरीजों की दृष्टि में सुधार हुआ।
जन औषधि केंद्रों से भी मिल रहा लाभ
एचसीएल द्वारा केसीसी एवं कोलिहान क्षेत्र में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनका लाभ ठेकाकर्मियों, उनके आश्रितों और क्षेत्रवासियों को मिल रहा है।
कैंसर अस्पताल को 29 लाख की सहायता
एचसीएल ने भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, जयपुर को माइक्रोवेव एबलेशन तकनीक की आधुनिक मशीन स्थापना हेतु 29 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। कंपनी के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को चेक भेंट किया। इस अवसर पर निदेशक (प्रचालन एवं अतिरिक्त प्रभार निदेशक खनन) डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, कार्यपालक निदेशक घनश्याम दास गुप्ता एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता
एचसीएल की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, जागरूकता फैलाने और समाज के सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
देखे फोटो

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2118891


