[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली तारों में स्पार्किंग से खेत में लगी आग:तूड़ी, सिंचाई पाइप जले; फायर टेंडर ने एक घंटे में पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीगंगानगरसूरतगढ़

बिजली तारों में स्पार्किंग से खेत में लगी आग:तूड़ी, सिंचाई पाइप जले; फायर टेंडर ने एक घंटे में पाया काबू

बिजली तारों में स्पार्किंग से खेत में लगी आग:तूड़ी, सिंचाई पाइप जले; फायर टेंडर ने एक घंटे में पाया काबू

सूरतगढ़ : सूरतगढ़ उपखंड के गांव राजियासर क्षेत्र में मंगलवार को एक खेत में अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से सिंचाई के लिए रखी प्लास्टिक पाइप और तूड़ी के ढेर जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर सूरतगढ़ से पहुंचे फायर टेंडर ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायरमैन पंकज चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही वे फायरमैन सुरेंद्र कड़वासरा और राजेंद्र गिल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने टैंकरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया था, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते करीब एक मुरब्बा से अधिक भूमि में गेहूं का अवशेष जलकर नष्ट हो गया।

20 बीघा में गेहूं निकालने के बाद बचा अवशेष आग की भेंट चढ़ गया।
20 बीघा में गेहूं निकालने के बाद बचा अवशेष आग की भेंट चढ़ गया।

प्रारम्भिक तौर पर सामने आया कि आग पास स्थित जीएसएस से गुजर रही बिजली की तारों में स्पार्किंग के कारण लगी। ग्रामीणों के अनुसार किसान बजरंग लाल, बृजलाल और रामचंद्र के खेतों में रखा करीब 200 क्विंटल तूड़ी और लगभग 20 बीघा में गेहूं निकालने के बाद बचा अवशेष आग की भेंट चढ़ गया।

घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली। उनका कहना था कि आग लगने की सूचना तुरंत जीएसएस के कर्मचारियों को देनी चाही थी, लेकिन मौके पर कोई भी कार्मिक मौजूद नहीं था। बाद में फोन पर सूचना देकर कर्मचारियों को बुलाया गया, जिससे बिजली बंद करवाने में करीब आधा घंटा लग गया। इससे आग और अधिक फैल गई और नुकसान बढ़ गया।

Related Articles