[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार ने बाइक को मारी टक्कर, ममेरे भाई-बहन की मौत:टक्कर में उछलकर कार के शीशे पर गिरे; 4 साल की भांजी गंभीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार ने बाइक को मारी टक्कर, ममेरे भाई-बहन की मौत:टक्कर में उछलकर कार के शीशे पर गिरे; 4 साल की भांजी गंभीर

कार ने बाइक को मारी टक्कर, ममेरे भाई-बहन की मौत:टक्कर में उछलकर कार के शीशे पर गिरे; 4 साल की भांजी गंभीर

झुंझुनूं : झुंझुनूं में एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी ममेरी बहन की मौत हो गई, जबकि 4 साल की मासूम बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे सदर थाना क्षेत्र में बीड़ चेकपोस्ट से लगभग 500 मीटर दूर हुआ। ​पुलिस के अनुसार, पवन काजला अपनी बहन पूजा और उसकी बेटी के साथ इलाज के लिए झुंझुनूं आया था और लौटते समय हादसा हुआ। घायलों को बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां पवन को मृत घोषित किया गया और बाद में पूजा की रास्ते में मौत हो गई।

एक्सीडेंट के बाद घायलों को बीडीके अस्पताल निजी गाड़ियों में ले जाएगा
एक्सीडेंट के बाद घायलों को बीडीके अस्पताल निजी गाड़ियों में ले जाएगा

इलाज से लौटते समय हुआ हादसा

सदर थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि जीणी पंचायत के हरिपुरा निवासी पवन काजला (23) अपनी ममेरी बहन पूजा (30) निवासी स्वामीसेही का इलाज कराने झुंझुनूं आया था। उनके साथ पूजा की 4 साल की बेटी गर्वी भी थी। वापस गांव लौटते समय बीड़ क्षेत्र में सामने से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। पवन की मौत बीडीके हॉस्पिटल में हो गई थी, जबकि पूजा की जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दोनों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

टक्कर में उछलकर कार के शीशे पर गिरे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि पूजा और उसकी बेटी उछलकर पीछे आ रही एक कार के शीशे पर जा गिरीं, जिससे कार का शीशा टूट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों की मदद से घायलों को बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित किया, जबकि पूजा और गर्वी को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया।

रास्ते में महिला की मौत, बच्ची का इलाज जारी

जयपुर ले जाते समय पूजा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घायल बच्ची गर्वी का चौमूं के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

राहगीरों ने तुरंत पहुंचाया हॉस्पिटल

हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे चिड़ावा के पूर्व उप प्रधान विपिन नूनिया और राजेश गोदारा ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और बच्ची को अपने वाहन से हॉस्पिटल पहुंचाया। सफर के दौरान बच्ची की हालत बिगड़ने पर विपिन नूनिया ने उसे लगातार सीपीआर दी, जिससे उसकी सांसें चलती रहीं और समय पर इलाज मिल सका।

4 साल की गर्मी को CPR विपिन

बचपन से बुआ-फूफा के पास रहती थी पूजा

परिजनों के अनुसार पूजा बचपन से हरिपुरा में अपने बुआ-फूफा के पास रह रही थी। उन्होंने ही उसका पालन-पोषण किया और बाद में उसकी शादी कराई। पूजा का ससुराल सेही कलां गांव है। वह कई दिनों से सांस की तकलीफ से परेशान थी और इलाज के लिए झुंझुनूं आई थी।

पवन गुजरात में करता था मजदूरी

मृतक पवन काजला गुजरात में एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह 3-4 दिन पहले ही गांव आया था। परिजनों के अनुसार उसकी चचेरी बहन के घर बेटे के जन्म पर 23 अप्रैल को छूछक कार्यक्रम तय था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पवन 5 दिन पहले ही गांव आया था।

Related Articles