डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी झुंझुनूं की कार्यकारिणी का विस्तार
सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की नियुक्ति, कई नए चेहरों को जिम्मेदारी
झुंझुनूं : मंडावा मोड़ स्थित जेवरिया एडवोकेट एंड सॉलिसिटर्स कार्यालय में डॉ. मेमोरियल अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी, जिला झुंझुनूं की बैठक जिला अध्यक्ष केदार खींची की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन के विस्तार के तहत नई जिला कार्यकारिणी का गठन करना रहा।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, महासचिव सीताराम सेवदा (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया (एडवोकेट) सहित रमेश मेघवाल, चिरंजीलाल चावला, जितेंद्र कुमार खींची सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर हुआ गठन
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जसवंत संपतराम (सेवानिवृत्त आईपीएस) एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा (पूर्व डीजीपी, राजस्थान) की अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
इन पदों पर हुई नियुक्तियां
उपाध्यक्ष: रमेश मेघवाल, सुभाष चंद्र बुंदेला (पार्षद), दारा सिंह (बीडीओ, बुहाना), रामनिवास (पूर्व सरपंच, नुनिया गोठड़ा), प्रताप सिंह महेश (झुंझुनूं), धीरज कुमार बोयल (एडवोकेट)। संयुक्त सचिव: महेंद्र लुनिवाल (एडवोकेट), शंभू दयाल नेहरा, चिरंजीलाल चावला, विजय चावला, बाबूलाल चेतीवाल (पार्षद), सुनील कुमार (पूर्व सरपंच), राजेंद्र महरिया, धर्मेंद्र कुमार काला। संगठन सचिव: सीताराम त्यागी, सुरेश मेघवाल, नरेश मरोडिया, उदय सिंह (एडवोकेट), मुकेश बनेटीवाल, हरिराम खींची, सतीश गंगियासर। कार्यकारिणी सदस्य: राजकुमार खन्ना, रघुवीर सामरिया, राजू मेघवाल, सत्यप्रकाश (सरपंच), कुलदीप नायक, राजवीर नट, जितेंद्र खींची, अशोक राठी, जयदयाल (पूर्व मैनेजर), हरीश गोयल (झुंझुनूं)। मीडिया प्रभारी: राकेश तातीजा, सतीश चावरिया को नियुक्त सर्व सहमति से किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2116367


