आपात स्थिति में त्वरित व समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करें: जिला कलक्टर
सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल में एयर स्ट्राइक का अभ्यास, रिस्पॉन्स टाइम की हुई समीक्षा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और रिस्पॉन्स टाइम का परीक्षण करना था।
एयर स्ट्राइक की सूचना पर तुरंत सक्रिय हुआ सिस्टम
मॉक ड्रिल के दौरान केंद्रीय विद्यालय में एयर स्ट्राइक की काल्पनिक सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से सभी संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया। सूचना मिलते ही जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद, एडीएम अर्पिता सोनी सहित पुलिस, चिकित्सा, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा बल, एंबुलेंस व अन्य आवश्यक सेवाओं के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।
घायलों का रेस्क्यू और अस्पताल में उपचार
रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर घायलों को गंभीरता के आधार पर चिन्हित किया। सामान्य घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला मुख्यालय स्थित राजकीय डीबी जनरल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के प्रबंधन का भी अभ्यास किया गया।
एडीएम अर्पिता सोनी के अनुसार मॉक ड्रिल में 5 मृतक, 14 गंभीर घायल और 5 सामान्य घायल दर्शाए गए, जिनके अनुसार राहत व बचाव कार्य किया गया।

ब्लैकआउट का भी किया गया अभ्यास
शाम को ब्लैकआउट का अभ्यास भी किया गया। सायरन बजते ही पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई और आपातकालीन परिस्थितियों में व्यवस्थाओं की तत्परता का आकलन किया गया।
कमियों को चिन्हित कर सुधार के निर्देश
मॉक ड्रिल के बाद जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की और निर्देश दिए कि आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नियमित अभ्यास किया जाए तथा कमियों को चिन्हित कर सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने संसाधनों की जानकारी रखें और हर समय आपात स्थिति के लिए तैयार रहें।
बेहतर समन्वय से ही संभव प्रभावी नियंत्रण
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने कहा कि सभी विभागों के बेहतर तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया से ही आपदा की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने पुलिस बल को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
बड़ी संख्या में अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान एएसपी सुनील कुमार, एसडीएम सुनील कुमार, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सिविल डिफेंस टीम, स्वयंसेवक व मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2116367


