शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जिला कलक्टर
कमजोर प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार (आपणी योजना) में आयोजित जिला निष्पादन समिति एवं मिड-डे मील समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में जिला रैंकिंग, पीएमश्री स्कूल रैंकिंग और लाडो प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न बिंदुओं पर कमजोर प्रगति को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण बढ़ाने और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश
जिला कलक्टर ने कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित विद्यालय निरीक्षण, फील्ड विजिट बढ़ाने और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जवाबदेही के साथ करने को कहा।
नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट पर फोकस
सुराणा ने अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करने और ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया। इसके लिए विद्यालय स्तर पर विशेष गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।
रैंकिंग सुधार के लिए ठोस रणनीति
जिला रैंकिंग और पीएमश्री स्कूलों की कमजोर प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी पैरामीटर में संतुलित सुधार लाने के निर्देश दिए। सीबीईओ को ब्लॉक स्तर पर मॉनीटरिंग बढ़ाने, बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों से तुलनात्मक विश्लेषण करने तथा कमजोर प्रदर्शन पर संबंधित प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
लाडो योजना और मिड-डे मील पर भी फटकार
लाडो प्रोत्साहन योजना में किस्तों के भुगतान में अंतराल को लेकर भी जिला कलक्टर ने नाराजगी जताई। मिड-डे मील योजना में गुणवत्ता, स्वच्छता और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समर कैंप और अन्य योजनाओं पर समीक्षा
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सेमी-रेजिडेंशियल बूट कैंप आयोजित करने, स्कूलों में आरआरआर सेंटर पर कलेक्शन ड्राइव चलाने, पुस्तक अभिरुचि प्रतियोगिता, व्यावसायिक शिक्षा, केजीबीवी, भवन मरम्मत कार्य और साक्षरता अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
बैठक में सीडीईओ संतोष कुमार महर्षि, डीईओ (प्रारंभिक) ओमप्रकाश प्रजापत, एडीपीसी सरिता आत्रेय सहित सभी सीबीईओ एवं शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2116367


