[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गीत, गजल और कविताओं में साकार हुआ नवोदित रचनाकारों का सपना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गीत, गजल और कविताओं में साकार हुआ नवोदित रचनाकारों का सपना

टैलेंटस विला चूरू के प्रथम वार्षिकोत्सव पर कलाकारों का हुआ संगम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर टैलेंटस विला, चूरू के वार्षिकोत्सव पर रविवार को हुए कार्यक्रम में कलाकारों का यादगार संगम हुआ। भालेरी रोड स्थित ओटीसी रेस्टोरेंट में हुए कार्यक्रम में गीत, गजल और कविताओं की प्रस्तुतियों के जरिए नवोदित रचनाकारों का सपना साकार हुआ। कला और साहित्य को समर्पित इस मंच ने एक वर्ष के सफल सफर को यादगार प्रस्तुतियों से जीवंत कर दिया। निवर्तमान जिला प्रमुख वंदना आर्य सहित साजिदा, सुरेंद्र, रजनी, सुभाष, शैलेंद्र माथुर, आर्यन और शौर्य ने गानों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का आगाज किया।

भावना प्रजापत व कुमकुम के काव्य पाठ ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। अरमान की कॉमेडी ने खूब हंसाया। मोहन सोनी ‘चक्र’, रोहिताश घायल, सोयाब अली खान, रोहित स्वामी, नवरत्न, मोनिका ने गजल व शायरी की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। बजरंग कथक और नूर ने वाद्य यंत्रों पर संगत देकर कार्यक्रम का परवान चढ़ाया। चाहत सिंगोदिया, विनोद स्वामी व चार्विक ने अनुभव साझा किए।

संस्थापक प्रदीप कथक ने बताया कि मंच का उद्देश्य शहर की छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है, जो निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में प्रत्येक महीने होने वाले ओपन माइक शो सहित अन्य कार्यक्रमों में सहयोगी रहे साथियों का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा व भगवती पारीक श्रीडूंगरगढ़ ने किया। रवि आर्य ने आभार व्यक्त किया। संदीप जांगिड़, गीता रावत, पिंटू शर्मा, शीतल सोनी, निरुल शर्मा, राहुल, आदित्य सोनगरा, मोनिका, राहुल कांगड़ा, हरिराम चौपड़ा आदि ने सहयोगी भागीदारी की।

Related Articles