[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए संजीवनी बनी पहल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए संजीवनी बनी पहल

“परिंडा बांधो अभियान” से 1100 परिंडे लगाने का लक्ष्य

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से माली सैनी समाज संस्था, झुंझुनूं द्वारा “परिंडा बांधो अभियान” की शुरुआत की गई है। अभियान का शुभारंभ जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री ने अपने आवास से किया।

जिलेभर में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिंडे बांधने और उनमें नियमित पानी भरने का संकल्प लिया। संस्था ने 1100 परिंडे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसकी दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

स्कूलों और घरों तक पहुंची मुहिम

कायस्थपुरा में महेंद्र शास्त्री, सुनीता सैनी, अमित सैनी, अनिता सैनी, भाविका और मयंक ने अपने घर में परिंडे लगाए। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाना में भी स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ परिंडे बांधकर बच्चों को अपने घरों में भी यह पहल अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार, उपप्रधानाचार्य सुशीला सहित स्टाफ मौजूद रहा।

सार्वजनिक स्थलों पर भी लगाए परिंडे

अभियान के तहत पंडित गणेश नारायण शिव पार्क चिड़ावा, श्री गणेश श्मशान घाट और जमालपुरिया होम गार्डन में 10-10 परिंडे लगाए गए। जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी, ब्लॉक महामंत्री संतोष सैनी और संगठन मंत्री काशीराम सांखला के नेतृत्व में 20 परिंडे बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

लोगों ने लिया रोज पानी भरने का संकल्प

जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री ने बताया कि गर्मी में जल की कमी से पक्षियों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में यह छोटा प्रयास उनके लिए जीवनदायी साबित होगा और समाज में सकारात्मक संदेश देगा।

जिलेभर में बढ़ रहा कारवां

पिलानी, उदयपुरवाटी, अशोक नगर और चिड़ावा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने घरों, खेतों व सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाए। अभियान में संतोष कुमार सैनी, बाबूलाल सैनी, काशीराम सैनी, रामविलास सांखला, राधेश्याम जमालपुरिया, होशियारी लाल सैनी, रामकिशन सैनी, रोहित सैनी सहित अनेक लोगों ने योगदान दिया।

Related Articles