[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

जन आक्रोश महिला सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा विरोध के खिलाफ भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जयपुर में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में झुंझुनूं जिले से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में शामिल हुए। जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता बसों और निजी वाहनों के माध्यम से जयपुर पहुंचे और सम्मेलन में भाग लिया।

कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सम्मान देने में विफलता दिखाई है और नारी शक्ति को कमजोर करने का प्रयास किया है, जिसे भाजपा और जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

पैदल मार्च निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से अहिंसा सर्किल तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, महावीर ढाका, शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, जिला प्रवक्ता हनुमान सिंह, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष सावित्री सैनी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles