[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, ‘संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ’ का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, ‘संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ’ का दिया संदेश

झुंझुनूं में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, ‘संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ’ का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : मान नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झुंझुनूं व गिडानिया ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में हुई।

अमित ओला बोले-संगठन ही सबसे बड़ी ताकत
मुख्य अतिथि अमित ओला ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर आमजन से जुड़ने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बूथ स्तर तक सक्रियता पर जोर
बैठक की अध्यक्षता कर रहे इस्लाम खान ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना ही चुनाव में जीत की कुंजी है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरने की अपील की गई।

अनुशासन और समन्वय पर जोर
कार्यकारी अध्यक्ष खलील बुड़ाना व ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अजमत अली, तैयब अली, राकेश कुमार, मुमताज अली, जगन सिंह सिहाग, लालचंद सैनी सहित अनेक पदाधिकारी, पार्षद, सरपंच व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी ने “संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ” का संदेश देते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।

Related Articles