झुंझुनूं में विहिप का प्रदर्शन, धर्मांतरण व गौ हत्या के विरोध में पुतला दहन
झुंझुनूं में विहिप का प्रदर्शन, धर्मांतरण व गौ हत्या के विरोध में पुतला दहन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री जयराज हिंदू के नेतृत्व में सोमवार को गांधी चौक पर धर्मांतरण और गौ हत्या के विरोध में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन संगठन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
नेताओं ने रखे विचार
जिला मंत्री जयराज हिंदू ने कहा कि देश में धर्मांतरण के मामलों और गौ हत्या की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ रही है, जिस पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है। वहीं सह मंत्री प्रवीण कुमार शर्मा ने महिला सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार रखे।
कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में अंकित भीमसरिया, एडवोकेट पंकज बावलिया, विनय कुमावत, मिलन शर्मा, नरेश तंवर, संजय स्वामी, पंकज सैनी, मोती टेलर, ईशान मिश्रा, अनिल चोटिया, पंकज जांगिड़, लक्ष्मीकांत शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए माहौल गरमाया रहा, हालांकि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2116327


