[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में साप्ताहिक समीक्षा बैठक: कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में साप्ताहिक समीक्षा बैठक: कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश

चूरू में साप्ताहिक समीक्षा बैठक: कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान, जनगणना–2027, संपर्क पोर्टल एवं ग्रीष्मकालीन कंटीजेंसी कार्य सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समयसीमा में पूर्ण हों विकास कार्य
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विकास अधिकारी एवं नगर निकाय अधिकारी मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान के तहत सभी गतिविधियों को तय समयसीमा में पूरा करें तथा कार्यों की अनिवार्य रूप से पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के मास्टर प्लान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के सुझाव शामिल किए जाएं।

जनगणना-2027 में गुणवत्ता पर जोर
जनगणना–2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने शत-प्रतिशत शुद्धता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रगणकों व सुपरवाइजर्स को कार्य आवंटन शीघ्र पूर्ण करने तथा प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने पर बल दिया।

पेयजल व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग
ग्रीष्मकाल को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पीएचईडी अधिकारी सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करें और जल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों पर सख्ती
संपर्क पोर्टल पर पेंडेंसी और शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि 15 दिन से अधिक कोई प्रकरण लंबित न रहे। साथ ही परिवादियों की संतुष्टि स्तर बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष ध्यान
कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है।

बाल विवाह रोकथाम व जनजागरूकता पर जोर
उन्होंने अबूझ सावों के दौरान बाल विवाह रोकथाम, मधुमक्खी हमलों जैसी दुर्घटनाओं से बचाव और आमजन को जागरूक करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ भागचंद खारिया, पीएचईडी अधिकारियों सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि उपखंड स्तर के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

Related Articles