[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में हर्षोल्लास से मनाई परशुराम जयंती, 41 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में हर्षोल्लास से मनाई परशुराम जयंती, 41 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

बिसाऊ में हर्षोल्लास से मनाई परशुराम जयंती, 41 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

बिसाऊ : बिसाऊ में सर्व ब्राह्मण एकता मंच द्वारा रविवार शाम सोती भवन में भगवान भगवान परशुराम की जयंती महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह और 51 दीपकों से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
समारोह में ब्राह्मण समाज के 41 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ, जिसने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समानता का दिया संदेश
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि किसी को मुख्य अतिथि या विशिष्ट अतिथि नहीं बनाया गया। सभी उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं को अतिथि मानकर उनके हाथों से ही विद्यार्थियों को सम्मानित कराया गया। साथ ही सभी के लिए समान बैठक व्यवस्था रखकर सामाजिक एकता और समानता का संदेश दिया गया।

बड़ी संख्या में उमड़ा समाज
कार्यक्रम में जिला, तहसील और नगर स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। बिसाऊ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन में करीब 15 कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

आभार व प्रसाद वितरण
समापन पर मंच के पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए शीतल पेय व प्रसाद का वितरण किया। यह आयोजन बिसाऊ में ब्राह्मण समाज की एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

Related Articles