[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंवरा सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए भामाशाह, लाखों की सहायता जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चंवरा सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए भामाशाह, लाखों की सहायता जुटी

चंवरा सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए भामाशाह, लाखों की सहायता जुटी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : किशोरी लाल सैनी 

चंवरा : क्षेत्र के चंवरा में हुए सिलेंडर ब्लास्ट हादसे के बाद पीड़ित परिवार की मदद के लिए समाज के भामाशाह आगे आए हैं। किशोरपुरा रोड स्थित मोरिंडा के पास तीन दिन पूर्व रसोई गैस सिलेंडर फटने से गरीब शंकरलाल मेघवाल का पूरा मकान ध्वस्त हो गया था। हादसे के बाद परिवार के पास तन के कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा।

प्रशासनिक मदद सीमित, समाज बना सहारा
घटना के बाद प्रशासन और गैस कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन पीड़ित परिवार को केवल आश्वासन ही मिला। ऐसे में परिवार ने आमजन से मदद की गुहार लगाई।

सुरेश मीणा के नेतृत्व में जुटे समाजसेवी
सोमवार को सुरेश मीणा के नेतृत्व में क्षेत्र के समाजसेवी और भामाशाह मदद के लिए आगे आए। चंवरा के कारोबारी पंकज गुप्ता, युवा नेता रविंद्र सिंह पोंख सहित कई लोगों ने नकद राशि, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवाया।

नकद व सामग्री से मिली राहत
मदद के तहत 51 हजार रुपए नकद, गद्दे, चादरें, गेहूं, सरसों तेल, रसोई सामग्री सहित निर्माण सामग्री भी दी गई। विभिन्न भामाशाहों ने 11 सौ से लेकर 21 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही सीमेंट, ब्लॉक व अन्य निर्माण सामग्री देकर मकान पुनर्निर्माण में सहयोग किया गया।

‘उजड़ा घर बसाएंगे’-समाज का संकल्प
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि सभी मिलकर इस परिवार को फिर से बसाने में सहयोग करें।

पीड़ित परिवार को जगी उम्मीद
पीड़ित परिवार ने भावुक होकर कहा कि अब उन्हें विश्वास है कि समाज के सहयोग से उनका उजड़ा घर फिर बस सकेगा।

इस मौके पर हरिदास महाराज चामुंडा माता मंदिर किशोरपुरा, मीन सेना प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा,ककराना के पूर्व सरपंच शीशराम खटाना,युवा नेता रविंद्र सिंह पोंख,समाजसेवी राजवीर खटाना,समाजसेवी राजेश खटाणा किशोरपुरा,किशोरपुरा सरपंच मोहनलाल सैनी युवा नेता सुरेश दोराता,विजेन्द्र गोठवाल छात्र नेता विकास गुर्जर,भागुराम गुर्जर,लीलाराम खटाना,दिनेश मेहरिया,महेश कुमार,महेंद्र कड़वासरा,जितेन्द्र गोठवाल,श्रीराम महरानियां,टेकचंद खींची सहित सैकड़ों लोग रहे उपस्थित।

Related Articles