[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार झुंझुनूं पहुंचे, महिला आरक्षण बिल पर रखे विचार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार झुंझुनूं पहुंचे, महिला आरक्षण बिल पर रखे विचार

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार झुंझुनूं पहुंचे, महिला आरक्षण बिल पर रखे विचार

झुंझुनूं : डॉ. वीरेंद्र कुमार सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं पहुंचे। वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान सर्किट हाउस में अल्प विश्राम के समय उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

महिला आरक्षण पर कही अहम बात
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित हैं, जिसमें मातृशक्ति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

विपक्ष पर साधा निशाना
डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि विपक्ष की राजनीति और गैर-जिम्मेदार रवैये के कारण संसद में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बाधाएं आई हैं। उन्होंने राम मंदिर, धारा 370, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन विषयों पर भी विपक्ष ने विरोध किया।

महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से महिलाओं को नीति, निर्णय और योजनाओं में भागीदारी का अवसर मिलेगा, जिससे देश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles