चूरू से हज यात्री रवाना, समुदाय ने किया स्वागत:मो. सलीम मनिहार और बेगम अल्हम्दु बानो मक्का-मदीना के लिए निकले
चूरू से हज यात्री रवाना, समुदाय ने किया स्वागत:मो. सलीम मनिहार और बेगम अल्हम्दु बानो मक्का-मदीना के लिए निकले
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू से मक्का-मदीना की हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को सोमवार दोपहर रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर विदा किया गया। चूरू से हज के लिए मोहम्मद सलीम मनिहार और उनकी बेगम अल्हम्दु बानो रवाना हुए। परिजनों और चूरू मनिहार समुदाय के लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
असगर मनिहार ने बताया कि हज इस्लाम के पांच मूल स्तंभों में से एक है और यह एक धार्मिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हर सक्षम मुस्लिम (पुरुष या महिला) को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार हज यात्रा पूरी करनी चाहिए, बशर्ते वे शारीरिक और आर्थिक रूप से समर्थ हों। शारीरिक और आर्थिक रूप से हज करने में सक्षम होने की स्थिति को ‘खुदा का बुलावा’ कहा जाता है। इस अवसर पर बाबूलाल, असगर, शौकत, महबूब, सिकंदर, लियाकत, मोहम्मद अली, अयूब, असलम, अख्तर मुगल, मोहम्मद शफी, मोहम्मद साबिर, मांगीलाल, सरवर, इसाक मास्टर, सुल्तान, नबाब, शमशेर, स्माइल, सलामुद्दीन सहित मनिहार समुदाय के अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2115902


