बामलास में सड़क निर्माण पर ग्रामीणों में आक्रोश:टीला कटान की मांग तेज, पीडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन
बामलास में सड़क निर्माण पर ग्रामीणों में आक्रोश:टीला कटान की मांग तेज, पीडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन
जाखल : बामलास गांव में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के बाहर स्थित ‘मोठ वाला टीला’ लंबे समय से विकास में बाधा बना हुआ है, जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है और ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। हाल ही में बामलास से केड तक सड़क निर्माण शुरू हुआ, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) टीले की पर्याप्त कटाई नहीं कर रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या के समाधान के लिए वर्षों से प्रशासन और मुख्यमंत्री तक कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वर्ष 2025-26 के बजट में सड़क निर्माण की घोषणा से उम्मीद जगी थी, पर अधूरी कटाई के कारण समस्या बनी हुई है।
पीडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता (एईएन) को प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें टीले की पूर्ण कटाई की मांग की गई। प्रशासक एडवोकेट जयपाल जाखड़ और पूर्व जिला परिषद सदस्य मूलचंद खरींटा ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो पीडब्ल्यूडी कार्यालय गुढ़ा के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ग्रामीण लीलाधर मीणा और महेश शर्मा ने बताया कि टीले के कारण गांव में आज तक बस जैसी बड़ी यातायात सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी एईएन अभिषेक बिजारणियां ने बताया कि ग्रामीणों का ज्ञापन मिल गया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया है और जल्द ही टीले की कटाई कर समाधान का आश्वासन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2109676


