[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू कलेक्ट्रेट परिसर में बजरी से भरा डंपर पलटा:बजरी खाली करते समय बेकाबू होकर पलटा, जनहानि टली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू कलेक्ट्रेट परिसर में बजरी से भरा डंपर पलटा:बजरी खाली करते समय बेकाबू होकर पलटा, जनहानि टली

चूरू कलेक्ट्रेट परिसर में बजरी से भरा डंपर पलटा:बजरी खाली करते समय बेकाबू होकर पलटा, जनहानि टली

चूरू : चूरू में निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को बजरी से भरा एक डंपर पलट गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, डंपर बीकानेर से बजरी भरकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा था। चालक बजरी खाली करने के लिए डंपर को पीछे ले जा रहा था। इसी दौरान, अंडरग्राउंड निर्माण के लिए खोदे गए एक गहरे गड्ढे के पास डंपर असंतुलित होकर पलट गया।

हादसे के समय आसपास कोई मजदूर काम नहीं कर रहा था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। डंपर पलटने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद मजदूर, वकील और अन्य लोग जमा हो गए। इस घटना से डंपर को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर जेसीबी और क्रेन को मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद पलटे हुए डंपर को सीधा करने का काम शुरू किया गया। हादसे में ड्राइवर को भी कोई चोट नहीं आई है।

Related Articles