भाजपा ने महिला आरक्षण बिल रोकने का विरोध किया:घंटाघर चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका, नारेबाजी की
भाजपा ने महिला आरक्षण बिल रोकने का विरोध किया:घंटाघर चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका, नारेबाजी की
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में भाजपाइयों ने शनिवार को महिला आरक्षण बिल के विरोध में वोट करने पर कांग्रेस और उसके गठबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला भी जलाया। मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी मुर्दाबाद, महिला शक्ति के सम्मान में भाजपा मैदान में, महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाते हुए मुख्य बाजार के घंटाघर चौराहे पर पुतला दहन किया।

इस दौरान विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को ‘शक्ति’ मानकर उनके सशक्तीकरण का सपना देख रहे हैं, वहीं विपक्ष की संकीर्ण सोच ने उनकी प्रगति की राह में दीवार खड़ी कर दी। यह उनके सपनों और उनके सामर्थ्य का अपमान है। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच ने कहा कि इतिहास गवाह है एक द्रौपदी का अपमान और अधिकार छीनने वालों का पूरा वंश समाप्त हुआ था। आज करोड़ों महिलाओं का अपमान और अधिकार छीनकर हंसने वाले हर दु:शासन का विनाश तय है।
मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया ने कहा कि बिल का गिरना हमारे देश के लोकतंत्र के लिए एक काला अध्याय है। देश की आधी आबादी को धोखा देना देश की हर उस महिला का अपमान है, जो दशकों से अपने अधिकार का इंतजार कर रही थी। नारी शक्ति का अपमान विपक्ष को बहुत भारी पड़ेगा।

ये रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री पवन माहेश्वरी, विस्तारक महावीर सेन, मंडल महामंत्री गौरव इंदौरिया, प्रकाश भार्गव, पूर्व मंडल अध्यक्ष वैद्य भवरलाल काछवाल, पार्षद तनसुख प्रजापत, पंकज घासोलिया, दीनदयाल पारीक, रेंवतमल पंवार, शर्मिला सोनी, पुरुषोत्तम शर्मा, रिछपाल बिजारणिया, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सोनी, खुशीराम चांदरा , विजय चौहान, शोभाग कंवर , यशोदा माटोलिया, गायत्री प्रजापत, कोषाध्यक्ष प्रकाश सोनी , उपाध्यक्ष अमरचंद सेन, सुमन सामरिया, मंत्री यशोदा प्रजापत, देवेंद्र भाटी, प्रियांशु लड़ा, मुरारी खंडेलवाल, संतोष बेड़िया, महेश जोशी, रूपाराम गुलेरिया, प्रेम स्वामी, कमल दाधीच, युवा मोर्चा संयोजक हिमांशु भाटी, नरेंद्र गुर्जर, रेखा सोनी, भंवरलाल बिजारणियां, गंगाधर लाखन, नरेंद्र भाटी, कैलाश अग्रवाल, श्रवणसिंह राठौड़, विकास सोनी, ओमप्रकाश बोहरा, कृष्णकांत प्रजापत, राजकुमार पारीक, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2109677


