सादुलपुर टोल प्लाजा के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसली:दो लोग घायल, एक गंभीर हालत में हिसार रेफर
सादुलपुर टोल प्लाजा के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसली:दो लोग घायल, एक गंभीर हालत में हिसार रेफर
सादुलपुर : सादुलपुर के राजगढ़-हिसार मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के पास शनिवार 18 अप्रैल को एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया- हिसार निवासी मिस्त्री रेशम सिंह अपने साथी राजेंद्र के साथ स्कूटी से हिसार से राजगढ़ आ रहे थे। टोल प्लाजा से राजगढ़ की ओर आते समय किसी वाहन को ओवरटेक करते वक्त स्कूटी अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक रमेश और मेडिकल इंचार्ज नरेश कुमार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत राजगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में जांच के बाद राजेंद्र को मामूली चोटें पाई गईं। वहीं, रेशम सिंह को गंभीर चोटें आई हैं । प्राथमिक उपचार के बाद रेशम सिंह को बेहतर इलाज के लिए हिसार रेफर कर दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर राजगढ़ थाने के एएसआई महेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2109643


