तालछापर में पहला नेत्रदान:परिवार ने दी सहमति, निधन से पहले महिला ने करवाया था रजिस्ट्रेशन
तालछापर में पहला नेत्रदान:परिवार ने दी सहमति, निधन से पहले महिला ने करवाया था रजिस्ट्रेशन
छापर : ताल छापर निवासी 84 वर्षीय रामप्यारी देवी दायमा के निधन के बाद शनिवार को परिजनों ने नेत्रदान कराया। लायंस क्लब सुजानगढ़ की नेत्रदान मुहिम से प्रेरित होकर पवन दायमा ने क्लब में कुछ महीने पहले नेत्रदान का रजिस्ट्रेशन करवाया था।

रामप्यारी देवी दायमा के देवर पर्यावरणविद् चैनरूप दायमा, बेटे पवन दायमा, पुत्रवधू दुर्गा देवी दायमा ने नेत्रदान की सहमति दी। सहमति मिलने पर नेत्र संग्रह केन्द्र प्राणनाथ हॉस्पिटल सरदारशहर के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत और सहयोगी दिनेश शर्मा ने ताल छापर पहुंचकर कॉर्निया लिया।
इस कार्य में लायन्स क्लब के जोन चैयरपर्सन लायन कमल तापड़िया, नर्सिंगकर्मी सुभाष चोपड़ा एवं प्रकाश चौपड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने बताया कि ताल छापर का यह पहला नेत्रदान है। इस अवसर पर चतुर्भुज शर्मा, श्रीराम शर्मा तथा दायमा परिवार के सदस्य उपस्थित थे। रामप्यारी देवी दायमा के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का हिमांशु दूगड़, शान्ति लाल चोरड़िया व लोकेश सेठिया, प्रशांत पारीक, अशोक जाजू ने आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2109645


