[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्यमंत्री मंजू बाघमार बोलीं-विपक्ष को सद्बुद्धि दो बाबा:नारी शक्ति विधेयक रोकना महिलाओं का अपमान, आज खाटूश्याम के दर्शन कर की प्रार्थना

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राज्यमंत्री मंजू बाघमार बोलीं-विपक्ष को सद्बुद्धि दो बाबा:नारी शक्ति विधेयक रोकना महिलाओं का अपमान, आज खाटूश्याम के दर्शन कर की प्रार्थना

राज्यमंत्री मंजू बाघमार बोलीं-विपक्ष को सद्बुद्धि दो बाबा:नारी शक्ति विधेयक रोकना महिलाओं का अपमान, आज खाटूश्याम के दर्शन कर की प्रार्थना

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : महिला आरक्षण बिल पर पूरे देश में सियासत गर्म है, इसी बीच राजस्थान सरकार की महिला व बाल विकास और PWD राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार आज सीकर जिले के खाटूश्यामजी पहुंचीं। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम बाबा के दर्शन किए, स्वास्तिक बनाया और मत्था टेककर करीब 4 मिनट तक पूजा-अर्चना की।

खाटूश्याम में दर्शन करने पहुंची राज्यमंत्री डॉ मंजू बाघमार। विपक्ष की सद्बुद्धि की प्रार्थना की
खाटूश्याम में दर्शन करने पहुंची राज्यमंत्री डॉ मंजू बाघमार। विपक्ष की सद्बुद्धि की प्रार्थना की

राज्यमंत्री डॉ. बाघमार ने बाबा श्याम के दर्शन कर देश और प्रदेश के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सेवक परिवार के इंद्र सिंह चौहान ने राज्यमंत्री डॉ. बाघमार का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। वहीं, खाटू पहुंचने पर थानाधिकारी पवन चौबे और पटवारी रोहिताश सेपट ने उनकी अगवानी की। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में डाॅ. मंजू बाघमार ने महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

राज्यमंत्री बोलीं-खाटूश्यामजी के विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है
राज्यमंत्री बोलीं-खाटूश्यामजी के विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है

राज्यमंत्री डॉ. बाघमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विधेयक लाई लेकिन विपक्ष ने इसे पारित नहीं होने दिया जो महिलाओं का अपमान है।आने वाले समय में देश की नारी शक्ति इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। बाबा श्याम से ये प्रार्थना की है कि विपक्ष को सद्बुद्धि दे। राज्यमंत्री ने खाटूश्यामजी के विकास को लेकर कहा कि राज्य सरकार इसके विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

Related Articles