नाहरा पहाड़ियों से आबादी क्षेत्र में आया लेपर्ड:पानी पीकर वापस जंगल लौटा, 10 मिनट तक क्षेत्र में घूमता रहा
नाहरा पहाड़ियों से आबादी क्षेत्र में आया लेपर्ड:पानी पीकर वापस जंगल लौटा, 10 मिनट तक क्षेत्र में घूमता रहा
नीमकाथाना : नीमकाथाना के आगरी स्थित नाहरा पहाड़ियों से लेपर्ड आबादी क्षेत्र के करीब पहुंच गया। यह घटना पानी की तलाश में लेपर्ड के नीचे उतरने के दौरान हुई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया।
लगभग 10 मिनट तक क्षेत्र में घूमता रहा
ग्रामीण प्रदीप सगर्म ने बताया कि लेपर्ड लगभग 10 मिनट तक क्षेत्र में घूमता रहा और बीच-बीच में दहाड़ भी लगाई। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। उन्होंने यह भी बताया कि नाहरा क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट अक्सर देखा जाता है, जो पानी की तलाश में नीचे आ जाते हैं।
पानी पीने के बाद लेपर्ड वापस लौट गया
बता दे कि वन विभाग द्वारा इस क्षेत्र में वन्यजीव गणना की जाती है। पूर्व में हुई गणनाओं के दौरान भी यहां लेपर्ड की दहाड़ सुनाई दी थी, जो इस इलाके में उसकी सक्रिय मौजूदगी को दर्शाता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2109620


