[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के हर्ष पर्वत पर लगी भीषण आग:7 से 8 हेक्टेयर में पेड़-पौधे और घास जली, दमकल भी नहीं कर पाई काबू

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के हर्ष पर्वत पर लगी भीषण आग:7 से 8 हेक्टेयर में पेड़-पौधे और घास जली, दमकल भी नहीं कर पाई काबू

सीकर के हर्ष पर्वत पर लगी भीषण आग:7 से 8 हेक्टेयर में पेड़-पौधे और घास जली, दमकल भी नहीं कर पाई काबू

सीकर : सीकर के हर्ष पर्वत पर आज शिवजी और भेरुजी के मंदिर के पीछे पहाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग पिछले काफी समय से लग रही है। मौके पर दमकल को भी बुलाया गया। लेकिन उससे भी काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने के चलते करीब 7 से 8 हेक्टेयर में पेड़-पौधे और घास जल गई।

पहाड़ी पर लगी आग करीब 10 किलोमीटर दूर से नजर आ रही थी।
पहाड़ी पर लगी आग करीब 10 किलोमीटर दूर से नजर आ रही थी।

हर्ष पर्वत पर स्थित भैरूजी मंदिर के पुजारी विजय पाराशर ने बताया- आज दोपहर के समय आग लगना शुरू हुई थी। धीरे-धीरे अब यह आग बढ़ती जा रही है। आग लगने के चलते भैरूजी और शिवाजी मंदिर के पीछे करीब 7 से 8 हेक्टेयर में पेड़-पौधे और घास जल गई। मौके पर एक दमकल की गाड़ी को भी बुलाया गया, लेकिन वह भी आग पर काबू नहीं पा सकी।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि सीकर का हर्ष पर्वत करीब 3100 फीट ऊंचा है। आज जब यहां पहाड़ी के पिछले एरिया में आग लगी तो उस आग को करीब 10 किलोमीटर दूर दुजोद गांव से भी देखा गया।

Related Articles