[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रीष्मकाल के मध्यनजर पेयजल व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं को किया दुरुस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रीष्मकाल के मध्यनजर पेयजल व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं को किया दुरुस्त

ग्रीष्मकाल के मध्यनजर पेयजल व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं को किया दुरुस्त

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार ग्रीष्मकाल के मध्यनजर जिले में समुचित पेयजल आपूर्ति हेतु शनिवार को जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपखंड अधिकारों, तहसीलदार, विकास अधिकारियों व पीएचईडी अधिकारियों ने ग्रामीण पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया।

अभियान के दौरान अधीक्षण अभियन्ता चुन्नीलाल द्वारा चूरू शहर में लीकेज रिपेयर कार्यों एवं तारानगर के बुचावास में जलापूर्ति निरीक्षण किया गया। वहीं प्रशासनिक तथा विभागीय अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण के क्रम में सादुलपुर में बीडीओ व नायब तहसीलदार ने गांव सुलखनियां एवं चांदगोठी में, रतनगढ़ एसडीएम ने लोहा एवं रतनगढ़-सुजानगढ़ पेयजल परियोजना, बीदासर एसडीएम अमीलाल वर्मा ने गांव बालेरा, खुमाना जोहड़ा तथा शहर में अमृत 2.0 के कार्य का निरीक्षण किया।

पीएचईडी एसई चुन्नीलाल ने बताया कि अभियान के दौरान जिले में हैंडपंपों, पंप हाउस, जल स्रोतों की कार्यशीलता की गहन जांच की गई तथा खराब पाए गए हैंडपंपों, पाइपलाइन लीकेज आदि की मौके पर ही त्वरित मरम्मत सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय अभियान के पहले दिन जिलेभर में कुल 2 हैण्ड पंप रिपेयर तथा 18 लिकेज रिपेयर किए गए। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों एवं पीएचईडी अधिकारियों के साथ क्षेत्र में पूर्ण जल जीवन मिशन योजना के कार्य, ग्रीष्मकाल में सम्पादित आकस्मिक कार्य, अमृत योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा किए जाने हेतु भी निर्देश प्रदान किए गए हैं।

गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 18 एवं 19 अप्रैल, 2026 को प्रदेशभर में “विशेष मरम्मत एवं सत्यापन अभियान” व्यापक स्तर पर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान अन्तर्गत हैण्ड पंप तथा लिकेज रिपेयर के कार्यों को युद्ध स्तर पर दुरूस्त किया जाकर पेयजल योजनाओं से जलापूर्ति का आंकलन किया जाना है।

Related Articles