[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना 2027 फील्ड ट्रेनर्स का प्रथम तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना 2027 फील्ड ट्रेनर्स का प्रथम तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

जनगणना 2027 फील्ड ट्रेनर्स का प्रथम तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

झुंझुनूं : जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार में शनिवार को प्रारंभ हुआ जिसका शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला जन गणना अधिकारी अजय कुमार आर्य ने किया। इस मौके पर एडीएम आर्य ने जनगणना के प्रथम चरण के प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और जनगणना में गुणवतापूर्ण डाटा संग्रहण करने हेतु प्रेरित किया। 18 से 20 अप्रेल 2026 तक आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न तहसीलों एवं नगर निकायों के फील्ड ट्रेनर्स को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक (कार्यवाहक) विकास भांबू ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स मोतीलाल आलडिया व नवीन कुमार सैनी द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रतिक्रियाएं एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर जनगणना निदेशालय जयपुर से पधारे जिला समन्वयक सुभाष यादव ने प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न जानकारियों फील्ड ट्रेनर्स को अवगत कराया।

Related Articles