[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक महिने से जानलेवा हमला करने के मामले ने फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक महिने से जानलेवा हमला करने के मामले ने फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी पर दस हजार, एक पर पांच हजार रूपए का इनाम था घोघित

खेतड़ी नगर : केसीसी के बस स्टैंड पर एक माह पूर्व जान लेवा हमला करने के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रूपए का एक पर पांच हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपियों को न्यायालय में पेस किया जहां से उन्हें तीन दिन के पीसी रिमांड पर भेज दिया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 15 मार्च को कॉपर बस स्टैंड पर बनवास निवासी सुभाष सैनी के ऊपर जान लेवा हमला हुआ था।

इस संबंध में पीड़ित के चचेरे भाई मनोज सैनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि 15 मार्च की शाम को चचेरे भाई सुभाष सैनी के पास फोन आया, जरूरी काम के बहाने कॉपर बस स्टैंड बुलाया था, सुभाष बाइक से कॉपर बस स्टैंड पहुंचा तो वहा पर नानूवाली बावड़ी निवासी श्रीराम, रजनीश, भरगड़ान की ढाणी निवासी राकेश भरगड़ सहित दो-अन्य ने गाड़ी लगा कर उसे रोक कर धारदार हथियार व सरियों से सुभाष पर हमला कर मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में उक्त आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर नानूवाली बावड़ी निवासी श्रीराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन राकेश भरगड़ व रजनीश गुर्जर फरार चल रहे थे। राकेश भरगड़ पर पुलिस ने दस हजार रूपए का इनाम, रजनीश पर पांच हजार रूपए का इनाम घोषित किया। आरोपियों की तलाश के लिए थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए संग्दिध स्थानों पर तलाश की, मुखबीर के जरीए सूचना मिली की उक्त दोनों आरोपी नानूवाली बावड़ी के पास है।

सूचना पर मौके पर दबिश देकर राकेश भरगड़ व रजनीश गुर्जर को पकड़ कर सख्ती से पुछताछ की तो उन्होंने वारदात करना कबुल कर लिया। दोनों आरोपियों को जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहा से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों से अन्य के बारे में पुछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि श्री राम सैनी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad