केटीएसएस सचिव मंडल की हुई बैठक, मृतक सुभाष चंद्र को दी श्रद्धांजली, हादसे में फैली अफवाहों कि निदां, केसीएमएस कार्यालय में आज श्रद्धांजली सभा
केटीएसएस सचिव मंडल की हुई बैठक, मृतक सुभाष चंद्र को दी श्रद्धांजली, हादसे में फैली अफवाहों कि निदां, केसीएमएस कार्यालय में आज श्रद्धांजली सभा
खेतड़ी नगर : केटीएसएस कार्यालय में शनिवार को सचिव मण्डल की बैठक हुई। बैठक के दौरान शुक्रवार को केसीसी प्रोजेक्ट के कंसनट्रेटर प्लांट में हुए हादसे के दौरान ठेका कर्मी सुभाष चंद्र का देहांत होने पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजली दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी ने की। बैठक के दौरान हादसे को लेकर विचार-विमर्श किया गया साथ ही हादसे के दौरान कुछ लोग राजनीति मुद्दा बनाते हुए गलत अफवाहे फैलाई गई उसकी निदां की गई।
बिड़दूराम सैनी ने कहा कि कंसनट्रेटर प्लांट में हुए हादसे की उचित जांच कर प्राधिकारी को बताकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करवाने की मांग की जाएंगी। सैनी ने बताया कि केसीसी प्रोजेक्ट में सभी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाता है, लेकिन शुक्रवार को हुए हादसे की जांच करवाई जाएंगी, साथ ही मृतक सुभाष चंद्र के परिवार को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा के कानून, योजना में मिलने वाले लाभ तुरन्त मिले जिससे परिवार वालों को राहत मिले।
उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा जैसे ठेका कामगारो के लिए कम्पनी द्वारा ग्रुप पर्सनल एक्सीडेन्ट पॉलिसी, कम्पनसेसन एक्ट में मिलने वाला मुआवजा, भविष्य निधि, पेंशन एंव ईडीएलआई आदि योजनाओं का लाभ मिले। सैनी ने बताय कि कंसनट्रेटर प्लांट में हुए हादसों को लेकर कुछ लोग कंपनी की गरीमा को खराब करने के लिए अफवाह तथा गलत फेमी फैलाने कि कौशिश कर रहे है, जिसका सचिव मण्डल निंदा करती है।
सचिव मण्डल ने बैठक के दौरान सुरक्षा संबंधित गठित कामगारो की सामुहिक मंच की समय समय पर मीटिंग करवाने एवं मीटिंग के दौरान लिए गए निर्णयो को तुरन्त प्रभाव से लागू करने की मांग की। इस मौके पर केटीएसएस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर मृतक सुभाष चंद्र श्रद्धांजली दी। इसी प्रकार केसीएमएस कार्यालय में रविवार सुबह आठ बजे श्रद्धांजली सभा होगी जिसमें मृतक सुभाष चंद्र को श्रद्धांजली दी जाएंगी।
केसीएमएस महामंत्री श्यामलाल सैनी ने बताया कि शुक्रवार को कंसनट्रेटर प्लांट में हुआ हादसा बड़ा ही दुख दायी है। उन्होंने बताया कि हादसे को लेकर केसीएमएस के सभी पदाधिकारी रविवार को मृतक सुभाष चंद्र को श्रद्धांजली देगें, साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की जाएंगी।
श्यामलाल सैनी ने बताया कि शुक्रवार को हुए हादसे को गंभीरता से लेते हुए सभी संगठनों को किसी भी प्रकार की राजनीति नही करके मैनेजमेंट के साथ वार्ता कर के इस प्रकार की दुर्घटनाएं न हो इस बारे में योजना बनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कार्य स्थल पर जाने से पहले कर्मचारी व अधिकारी सुरक्षा का पुरा ध्यान रखते है, फिर भी इस प्रकार की अकस्मात घटनाओं को रोकने के लिए ठेका मजदुरों को भी सुरक्षा संबंधित जानकारी देने के लिए समय समय पर प्रशिक्षण देना चाहिए। श्यामलाल सैनी ने शुक्रवार को हुए हादसे की केसीसी प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2109564


