झुंझुनूं में तेज कार दुकान में घुसी:बाहर खड़ी बाइकों को मारी टक्कर; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
झुंझुनूं में तेज कार दुकान में घुसी:बाहर खड़ी बाइकों को मारी टक्कर; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
झुंझुनूं : झुंझुनूं के हाउसिंग बोर्ड इलाके में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दुकान में घुस गई। यह हादसा उस समय हुआ जब कार चूरू बाईपास की तरफ जा रही थी। कार ने पहले बाइक गैरेज के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी, जिससे दुकान का शीशा टूट गया और कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में कार सवार 3 से 4 युवकों को मामूली चोटें आईं, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई।
तेज रफ्तार में कार, चालक ने खोया संतुलन
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार एक हुंडई कार तेज गति में आ रही थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और कार लहराते हुए सीधे दुकान की ओर बढ़ गई। इसके बाद कार बाइक गैरेज के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों से टकरा गई।
टक्कर से टूटा शीशा, कई बाइकें क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान का शीशा टूट गया। बाहर खड़ी दो से तीन मोटरसाइकिलों को भारी नुकसान हुआ। मौके पर आसपास के लोगों ने तुरंत स्थिति संभाली।


CCTV में दिखी कार की रफ्तार
यह पूरी घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि कार कितनी तेजी से दुकान की तरफ आई। अगर उस समय वहां कोई व्यक्ति खड़ा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कार सवार सुरक्षित
कार में 3-4 युवक सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कार और बाइकों को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई जनहानि नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2123697


