नालपुर और बिस्सा गांव अब मांदरी पावर हाउस से जुड़ा:डाडा फतेहपुरा से हटाया, बिजली लोड से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
नालपुर और बिस्सा गांव अब मांदरी पावर हाउस से जुड़ा:डाडा फतेहपुरा से हटाया, बिजली लोड से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नालपुर गांव को अब डाडा फतेहपुरा पावर हाउस से हटाकर मांदरी पावर हाउस से जोड़ दिया गया है। बिजली विभाग ने यह कदम बिजली के लोड को कम करने और ग्रामीणों को राहत देने के उद्देश्य से उठाया है।
लंबे वक्त से थी ग्रामीणों की मांग
नालपुर के ग्रामीण लंबे समय से डाडा फतेहपुरा पावर हाउस से गांव को हटाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि मांदरी फीडर से नालपुर गांव तक बिजली लाइन का कार्य लगभग पूरा हो चुका था, केवल कनेक्शन जोड़ना बाकी था।
ग्रामीणों ने बताया कि फतेहपुरा-नालपुर फीडर में लगभग 1600 कनेक्शन थे और यह लाइन करीब 10 किलोमीटर लंबी थी। तकनीकी रूप से यह लाइन जर्जर और असुरक्षित स्थिति में थी, जिससे किसी भी समय बिजली दुर्घटना या जन-धन हानि का अंदेशा बना रहता था।
ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया था। अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी, जिसके बाद बिजली विभाग ने आमजन की समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया।
‘नालपुर और बिस्सा गांवों को मांदरी पावर हाउस से जोड़ा’
इस संबंध में सहायक अभियंता (एईएन) बृजपाल सिंह ने बताया कि डाडा फतेहपुरा पावर हाउस के अधीन चार गांव आते थे, जिस पर अत्यधिक लोड होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
उन्होंने बताया कि अब लोड कम करने के लिए नालपुर और बिस्सा गांवों को मांदरी पावर हाउस से जोड़ दिया गया है। इससे अब ग्रामीणों को बिजली संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2115562

