सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त HPV टीकाकरण:16 हजार बालिकाओं तक पहुंचने का टारगेट, जागरूकता रैली निकाली
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त HPV टीकाकरण:16 हजार बालिकाओं तक पहुंचने का टारगेट, जागरूकता रैली निकाली
झुंझुनूं : झुंझुनूं में महिलाओं और किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने और जागरूक करने के लिए शुक्रवार को HPV टीकाकरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक से निकाली गई इस रैली में ANM ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोस्टर-बैनरों के माध्यम से टीकाकरण का संदेश दिया।
विधायक, जिलाध्यक्ष व अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी
रैली का शुभारंभ विधायक राजेन्द्र भाम्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुल्हरी, जिला कलेक्टर अरुण गर्ग और CMHO डॉ. सी.एल. गुर्जर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

HPV वैक्सीन को बताया प्रभावी सुरक्षा कवच
भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुल्हरी ने कहा कि HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अचूक माध्यम है। भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 से 15 साल की बालिकाओं को यह टीका निशुल्क लगाया जा रहा है। उन्होंने माताओं और स्कूलों से अपील की कि वे स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर बच्चियों का टीकाकरण जरूर करवाएं, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।
100 प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य, विशेष अभियान की तैयारी
कलेक्टर अरुण गर्ग ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य जिले की शत-प्रतिशत पात्र बालिकाओं को कवर करना है। इसके लिए 24 से 30 तारीख तक विशेष अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। जिले के 177 स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों के साथ समन्वय किया गया है, ताकि कोई भी बच्ची इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
16 हजार बालिकाओं तक पहुंचने का लक्ष्य
CMHO डॉ. सी.एल. गुर्जर ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है, जिससे मृत्यु दर चिंताजनक है। जिले में अब तक लगभग 511 बच्चियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि लक्ष्य 16 हजार बालिकाओं तक पहुंचने का है। स्वास्थ्य विभाग और राजस्थान सरकार के संयुक्त प्रयासों से इस घातक बीमारी को जड़ से मिटाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2204805


