सीकर जिले में 28 साल की युवती से रेप:डरा धमकाकर कई बार दरिंदगी, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल
सीकर जिले में 28 साल की युवती से रेप:डरा धमकाकर कई बार दरिंदगी, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल
सीकर : सीकर जिले में 28 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। पहली बार तो आरोपी ने युवती को डरा-धमकाकर रेप किया। इसके बाद अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके उसे वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में 28 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया है कि साल 2022 में जब वह अपने घर पर अकेली थी तो आरोपी वहां पर आया। जिसने डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक उसे और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां देता रहा।
अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल
रेप के दौरान आरोपी युवक ने युवती का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद कई बार उसके साथ रेप किया। जब भी युवती विरोध करती तो आरोपी युवक उसे धमकी देता कि वह उसके अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। जिससे वह कहीं पर मुंह दिखाने लायक भी नहीं रहेगी।
परेशान होकर पुलिस में दी रिपोर्ट
बार-बार धमकी देकर आरोपी युवक ने युवती के साथ रेप किया। लगातार परेशान होने के बाद युवती ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद अब वह पुलिस में मामला दर्ज करवाने के लिए पहुंचे। पुलिस ने मामले में इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2122245

